कौशाम्बी, मार्च 28 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बस स्टॉप के समीप फुल्की-चाट का ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले युवक के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। जनपद फतेहपुर के थाना धाता क्षेत्र निवासी नरेंद्र केसरवानी वर्तमान में पश्चिमशरीरा बस स्टॉप पर चाट का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार 27 मार्च की शाम करीब आठ बजे पूरबशरीरा निवासी अंश मिश्र अपने साथियों के साथ उनके ठेले पर पहुंचा। आरोप है कि अंश मिश्र ने गाली-गलौज करते हुए डंडे व घूंसे से पीड़ित को जमकर मारा-पीटा। साथ ही रंगदारी की मांग करते हुए पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित दहशत में आ गया। घटना के ...