बरेली, मार्च 19 -- फरीदपुर, संवाददाता। रंजिश में दबंगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। सीओ के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरीदपुर के कानूनगोयान मोहल्ले के संतोष सिंह की पड़ोस के राजेश जायसवाल से रंजिश चल रही थी। 17 मार्च को संतोष सिंह स्टेशन रोड पर खड़े थे। इसी दौरान राजेश जायसवाल और शेखर जायसवाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संतोष सिंह पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उनके पेट में गंभीर चोट आई। संतोष सिंह मौके से भाग निकले। इसके बाद दबंगों ने ईंट फेंककर उनको मारा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने सीओ से शिकायत की। सीओ के निर्देश पर राजेश जायसवाल और शेखर जयसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.