लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ,संवाददाता।गोमतीनगर विस्तार स्थित पीली कॉलोनी में रविवार को दबंग ने घर में घुसकर चचेरे भाई के सिर पर कट्टा लगा दिया। परिवार के शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मलेशेमऊ स्थित पीली कॉलोनी निवासी मनीषा विश्वकर्मा घर पर ही परचून की दुकान चलाती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को पति ललतू की तबीयत खराब होने के वजह से घर में सो रहे थे। अन्य परिजन भी दूसरे कमरे में थे। मनीषा ने बताया कि इस दौरान चिनहट के कठौता निवासी चचेरे जेठ सुरेश विश्वकर्मा बाइक से घर पहुंचे। बाइक खड़ी की और सीधे कमरे में पहुंचकर ललतू के माथे पर कट्टा सटाते हुए गोली मारने की धमकी दी। यह देखकर बेटी ने शोर मचाया तो परिजन अंदर की ओर भागे। परिजन ...