बांदा, जून 10 -- बांदा। बिसंडा थाने के बिसंडी गांव निवासी मुकेश पुत्र शिवऔतार द्विवेदी ठेकेदारी काम करता है। आरोप है कि मझीवांसानी गांव निवासी नरसिंह पुत्र राजा सिंह ने उसे फोन कर मिट्टी का काम देखने के लिए बुलाया। वह बाइक से पहुंचा तो पहले से घात लगाकर बैठे नरिसंह व उसके भाई सूरज सिंह ने उसकी जमकर पिटाई की। जान बचाकर उनके नलकूप में छिपा, वहां भी पीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नरसिंह व सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- बकाया मांगने पर मिस्त्री पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...