दबंग तीन भाइयों ने रिक्शा चालक को धुना
बांदा, मई 17 -- बांदा। बिसंडा थाने के गड़ांव गांव निवासी अवधेश पुत्र चंद्र प्रकाश ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार को रात पौने दस बजे वह अतर्रा में बिसंडा रेलवे क्रासिंग पर सवारियां बैठा रहा था। आरोप है कि तभी अतर्रा के ही राजू, उसका भाई भोला व बंटी तथा दीपक ठाकुर आए और बिना वजह ई-रिक्शा चालक से अभद्रता शुरू कर दी। ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को भी उतार दिया। गुंडई करते हुए चालक को लात-घूसों से जमकर पीटा। लहूलुहान हालत में छोड़कर उसे धमकाते हुए भाग गए। पीड़ित घायलावस्था में अतर्रा थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने राजू, भोला, बंटी व दीपक के खिलाफ मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.