देहरादून, अक्टूबर 8 -- महेश पांडे, देहरादून देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में आईफोन चोरी के एक मामले में चोरों का दुस्साहस और पुलिस की सुस्ती दोनों सामने आई हैं। घर में घुसकर आईफोन 15 चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद हुए, लेकिन पुलिस उनकी पहचान नहीं कर सकी। मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। इधर, 23 दिन बाद बेखौफ चोर ने पीड़ित की बहन को मैसेज कर फोन का पासवर्ड मांग लिया। एक निजी विवि के छात्र सक्षम नेगी क्लेमनटाउन के सनशाइन एनक्लेव में किराये पर रहते हैं। 12 सितंबर की सुबह वह किसी काम से अपने कमरे से बाहर गए थे। इसी दौरान दो युवक उनके कमरे में घुसे और उनका आईफोन 15 चोरी कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सक्षम ने मामले में पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- पाक से शांति की तलाश में आया था कपूर परिवार; प्लं...