प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- चंद्रलोक चौराहे पर शुक्रवार देर रात कार में टक्कर लगने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। चर्चा रही कि कार सवार दबंगों ने पहले दूसरे वाहन चालक के साथ मारपीट की और बीचबचाव करने पर पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। हालात को संभालने के लिए कोतवाली व आसपास के थानों के पुलिसकर्मियों के साथ ही एसीपी कोतवाली भी मौके पर पहुंचे। हंगामा करने वाले सत्ता पक्ष के एक बड़े नेता के करीबी बताए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंद्रलोक चौराहे पर एक दबंग की कार को दूसरे वाहन से टक्कर लग गई। इससे नाराज कार सवार टक्कर मारने वाले से मारपीट करने लगे। विवाद बढ़ता देख कुछ दूरी पर मौजूद डॉयल 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे और बीचबचाव करने लगे तो कार सवार लोगों ने उनसे भी धक्कामुक्की की। इसी बीच एक दरोगा भी मौके पर आ गए और धक्कामुक्की कर रहे लोगों को रोकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.