श्रावस्ती, जनवरी 5 -- इकौना, संवाददाता। बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस ने एक ई रिक्शा में ठोकर मार दी। इससे दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद शुरू हो गया और हाथापाई हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया और बस में बैठे यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया। बलरामपुर व बहराइच डीपो की बसें इकौना से होकर गुजरती हैं। इकौना में रोडवेज बस अड्डा बना हुआ है। सोमवार को एक रोडवेज बस बहराइच से यात्रियों को लेकर बलरामपुर जा रही थी। बस इकौना बस अड्डे से होकर जाते समय एक ई रिक्शे में ठोकर मार दी। जिसके बाद रोडवेज बस चालक व ई रिक्शा बस चालक के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों चालकों में हाथापाई होने लगी। जिसे देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। देखते ही देखते ई रिक्शा चालक के पक्ष से कई लोग मौके पर आ गए और बस को रोककर जाम लगा दिया। लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.