शामली, जनवरी 5 -- जिजौला में दबंगो ने नीजि रास्ते के लिए रिक्त छोडी गई भूमि पर जबरण कब्जा कर दीवार बना ली। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सम्पूर्ण भूमि पर कब्जा करने की धमकी दी है। पीडित ने बताया कि बीते जुलाई माह में तहसीलदार ने पुलिस को आरेापियो को दीवार बनाने से रोकने के आदेश किए हुए है। पीडित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। चौसाना चौकी गांव जिजौला में दिनेश बिंदल ने गांव से लगती हुई भूमि को वर्ष 2008 मे खसरा नमबर 292 का कुछ रकबा खरीदा था। लेकिन इसके बाद से गांव के दबंगो ने कब्जा नही होने दिया और डराने धमकाने के कारण भूमि खाली रहीं। तत्कालीन तहसीलददार सचिन वर्मा ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिसबल की मौजूदगी में भूमि पर कब्जा कराया और आरोपियो के खिलाफ कडी कार्यवाही की चेतावनी दी थी। आ...