दबंगो ने कब्जाई कृषि भूमि, कार्रवाई के लिए धरने पर बैठा किसान
मेरठ, जून 1 -- अटेरना निवासी एक किसान की कृषि भूमि पर दबंग लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर पीड़ित किसान न्याय की गुहार लेकर तहसील में धरने पर बैठ गए। उसने कार्रवाई होने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कही। सतवीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह ने बताया कि उसकी चक संख्या-111 की भूमि पर उसका कब्जा है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। कुछ हिस्से पर उन्होंने कब्जा कर लिया है। पीड़ित के अनुसार इस मामले में पूर्व में पुलिस और न्यायालय स्तर पर भी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद विपक्षी पक्ष लगातार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करे हैं। सतवीर सिंह का आरोप है कि बीती 28 अप्रैल को वह अपने खेत पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.