बांदा, मार्च 23 -- बांदा। पुरानी रंजिश को लेकर चल रहे विवाद में दबंगो ने ई रिक्शा चालक को घेर का लाठी से पीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। गिरवां थाना क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी 40वर्षीय महेश पुत्र मिश्रीलाल ई रिक्शा चलाता है। वह रविवार की शाम सवारी छोड़ने के बाद खाली रिक्शा लेकर गांव जा रहा था। तभी रास्ते में तीन लोगो ने उसे घेर लिया। उसे डंडो से पीट कर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का कहना है कि पड़ोसियो से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिस के चलते उसके साथ मार पीट की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.