दबंगों पर हथियारों के बल पर भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप
रुद्रपुर, मई 19 -- किच्छा। लालपुर क्षेत्र में एक महिला की भूमि पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। सोमवार रात कुछ लोगों ने कथित तौर पर हथियार लेकर भूमि पर बने आवासों को तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आइडिया कॉलोनी लालपुर निवासी रीता रानी पत्नी किशन लाल ने बताया कि मेहराया लालपुर स्थित उनकी भूमि पर रहने वाले कर्मचारी परिवार सहित गांव गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब नौ बजे कुछ दबंग वहां पहुंचे और आवासों को क्षतिग्रस्त कर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। रीता रानी ने चार लोगों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.