उरई, फरवरी 12 -- उरई। शहर मोहल्ला उमरार खेरा निवासी ने स्थानीय दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत न सुनने का भी आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उमरारखेड़ा निवासी दीनानाथ ने बताया 5 फरवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे तीन लोग शराब के नशे में घर पहुंचे। उन्होंने पुत्र राजकुमार को बुलाकर कमरे में शराब पी और विरोध करने पर मारपीट की और सामान तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार 7 फरवरी को दूसरे पुत्र शिवम पर भी लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर हमला किया। मोहल्लेवासियों के हस्तक्षेप से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन आरोपियों ने शिवम को पुराने मकान में ले जाकर मारपीट की और घर से पांच हजार रुपये, सोने की अंगूठी व चांदी का बिछुआ लेकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.