दबंगों पर मकान कब्जाने और धमकी देने का आरोप
बागपत, जून 4 -- बड़ौत। नगर निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक बागपत को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर उसके पुश्तैनी मकान पर अवैध कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी ने बड़ौत पुलिस को जांच के निर्देश दिए है। पीड़ित देवांक चौधरी पुत्र स्व. सतवीर सिंह ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में उसके पिता की हत्या के बाद वह और उसका छोटा भाई भय के कारण क्षेत्र छोड़कर अन्य स्थानों पर रहने को मजबूर हो गए थे। इस दौरान कथित रूप से दबंगों ने उनके मकान का ताला तोड़कर उसमें कब्जा कर लिया और वहां रहने लगे। यह भी पढ़ें- एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि मकान में रखा कीमती सामान भी हड़प लिया गया। पीड़ित का कहना है कि जब भी वह अपने मकान पर जाता है तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करते हैं और हथियार दिखाकर जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.