दबंगों पर दीवार गिराने और गृहस्थी का सामान नष्ट करने का आरोप
औरैया, जून 24 -- बाबरपुर कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर उसके प्लाट की बाउंड्रीवाल और गेट गिराने तथा गृहस्थी का सामान नष्ट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शास्त्री नगर निवासी मंजू लता पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अटसू रोड स्थित उसका 30x60 फीट का प्लाट है। जिस पर करीब 17 वर्ष पूर्व बाउंड्रीवाल और मुख्य गेट बनवाकर उसका कब्जा चला आ रहा है। महिला का कहना है कि वह प्लाट के अंदर टट्टर डालकर रह रही थी तथा गृहस्थी का सामान भी वहीं रखा हुआ था। आरोप है कि 18 जून की शाम इटावा जनपद के भरथना क्षेत्र निवासी दिनेश, महेश और सुरेंद्र उसके पास पहुंचे और प्लाट खाली करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.