गंगापार, फरवरी 3 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद दबंगई और बल प्रयोग से जमीन पर कब्जा किए जाने का मामला करछना थाना क्षेत्र से सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा गधियाव की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। करछना थाना क्षेत्र के रवनिया गांव निवासी पीड़ित प्रेमचंद के पक्ष में न्यायालय से अंतिम आदेश पारित होने के बाद दिवानी राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में सीमांकन कर कब्जा दिलाया गया था। इसके बाद पीड़ित ने अपने हिस्से की जमीन पर मेड़ बनाकर खेती शुरू कर दी। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद विपक्षी कमलेश कुमार यादव व अन्य लोगों ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए मेड़ को तोड़ दिया और जबरन जमीन पर जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.