कौशाम्बी, मार्च 30 -- चरवा थाने के जलालपुर शाना गांव में दबंगों पर खड़ी गेहूं व सरसों की फसल काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मंझनपुर कोतवाली के बभनपुरवा गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि चरवा थाने के ग्राम जलालपुर शाना में उसकी भूमिधर है। भूमि विवाद को लेकर उन्होंने वर्ष 2024 में उप जिलाधिकारी चायल न्यायालय में वाद दाखिल किया था, जिसमें न्यायालय की तरफ से 30 अगस्त 2024 को पत्थरगड़ी का आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने दो बार मौके पर पत्थरगड़ी कराई थी अरविंद कुमार का आरोप है कि इसके बावजूद गांव के ही ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई ...