मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- खतौली तहसील दिवस पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने कुएं पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जो भी कब्जा मुक्त के लिए कहता है उसे जान से मारने की धमकी मिलती है। पीड़ित ने दबंग से कुएं से कब्जा हटाने की मांग की।शनिवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सोहजनी तगान निवासी रीना पत्नी उमेश गांव की महिलाओं के साथ तहसील में लगे समाधान दिवस में शिकायती पत्र लेकर पहुंची। गांव में सैकड़ों वर्षों से एक कुआं है, जिस पर 2007 में कुएं के पास रहने वाले दबंग ने कब्जा कर चारदीवारी कर ली है। कई बार दबंग को कुएं की जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए कहा तो उसे धमकी दी। जिस कुएं पर कब्जा किया है उस पर सरकारी नल भी लगा हुआ है। इस कुएं पर पूजन भी किया जाता है। शुक्...