दबंगों पर किसान की जमीन पर कब्जे का आरोपदबंगों पर किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप
हाथरस, मई 4 -- हसायन। कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव मथुरापुर में एक किसान की भूमि को जोतकर गांव के ही दबंगों पर कब्जा करने का आरोप है। उदयवीर सिंह ने शिकायती पत्र के माध्यम से कहा है कि एक मई को महिला काश्तकार, उसके पति और पुत्र ने खेत पर कब्जा करने के उद्देश्य से फसल को जोत दिया और पानी छोड़ दिया। रोकने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। महिला के पुत्र ने तमंचा तान दिया। क्षेत्रीय लेखपाल नेम सिंह से बताया कि मामले में हाईकोर्ट से स्टे होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी है। यह भी पढ़ें- हसायन की फाइल यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर दबंग जमीन पर करा रहे निर्माण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.