दबंगों परेशान दंपति पलायन के लिए विवश
मेरठ, मई 16 -- मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन निवासी दंपति ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। आरोप लगाया कि दबंग लोग आए दिन अभद्र व्यवहार व मारपीट करते हैं। आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की। शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे विक्रांत और उसकी पत्नी मोनिका ने बताया कि तीन दिन पूर्व पड़ोसी अभिषेक, सागर, अंकित, जोगेन्द्र, देवी व नरेन्द्र ने बिना किसी विवाद के उनके घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें दंपति घायल हो गए। बावजूद इसके पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में केस दर्ज किया और एक भी गिरफ्तार नहीं किया। दंपति का कहना है कि दबंगों की दबंगई से तंग आकर व पलायन करने को विवश हैं। दंपति ने एसएसपी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ित दंपति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.