दबंगों ने होटल में घुसकर की तोड़फोड़, ग्राहकों से भी मारपीट
अलीगढ़, मार्च 24 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित केशोपुर जोफरी कट के पास भू विवाद के चलते एक होटल में कुछ दबंगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई। दबंगों ने होटल संचालक व वहां बैठे ग्राहकों के साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इससे बाद दबंग वहां से हट सके। गांव नादा निवासी आरिफ खान पुत्र आबिद खान ने बताया कि दिल्ली-कानपुर हाईवे पर 'द हंगर वर्ल्ड' नाम से उनका होटल है। आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी अपने साथ करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को लेकर होटल पर पहुंचे और अचानक तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान होटल में मौजूद ग्राहकों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने बताया कि जिस जमीन पर होटल बना है, उसमें कुल पांच हिस्सेदार हैं। करीब आठ वर्ष पूर्व उसके हिस्से में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.