बरेली, जनवरी 4 -- फरीदपुर, संवाददाता। भुता में रंजिश में दबंगों ने हिंदू जागरण मंच के ब्लॉक संयोजक आशीष पटेल को बंधक बनाकर मारपीट की। उससे 2000 की नकदी लूट ली। इसके बाद उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल किया। ब्लॉक संयोजक के पिता रोहिताश ने भुता थाने में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भुता के केसरपुर निवासी रोहिताश कुमार का बेटा आशीष पटेल हिंदू जागरण मंच का ब्लॉक संयोजक है। पुलिस के मुताबिक आशीष पटेल की सिसैया गांव के आशु कटियार से कई महीने पहले कहासुनी हुई थी। जिसके बाद से दोनों में रंजिश चल रही थी। शनिवार को आशीष पटेल को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गांव से कुछ दूरी पर स्थित जिला कारागार के पास गोकशी की सूचना दी। आशीष पटेल अपनी बाइक से जिला कारागार की तरफ गए लेकिन वहां कोई नहीं था। इसके बाद वह बाइक से लौट रहे थे। उन्होंने सिंघाई मोड...