दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते पर किया अवैध निर्माण
बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। कोतवाली देहात के ग्राम जमालपुर के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर सार्वजनिक रास्ते से अवैध निर्माण हटवाने की मांग की। पीड़ित रामकुमार सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने कहा कि उनके मकानों के सामने से गुजरने वाला सार्वजनिक रास्ते पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध निर्माण कराकर रास्ता बाधित कर दिया गया है। विरोध करने पर मोहल्लेवासियों को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं। दबंगों के खिलाफ जांच व व कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि रास्ता बंद न हुआ तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है। इस मौके पर शिव सिंह, राजमोहन सिंह, आकाश सिंह, बृजेन्द्र सिंह, विष्णु सिंह, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.