फिरोजाबाद, जून 14 -- थाना उत्तर क्षेत्र में गाली-गलौज कर रहे दबंगों ने टोकने पर दो दोस्तों के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी दो बाइक मौके पर छोड़ भाग गए। पुलिस ने दो को नामजद करते हुए बाइक के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओम कॉलोनी निवासी देवांश राजौरिया अपने दोस्त अंकित के साथ शनिवार को भेलपुरी खाने नाले के पास जा रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में दो बाइक पर चार लोग गाली-गलौज करते हुए आ रहे थे। उनके द्वारा गाली देने पर जब देवांश ने उन्हें टोका तो उन्होंने देवांश के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- दबंगो ने तमंचा सटाकर की युवक के साथ मारपीट,केस दर्ज दोस्त को पिटते हुए देख कर जब अंकित ने बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। फोटो के आधार पर आरोपियों के नाम संदीप सिंह एवं बौबी सिंह बताए जाते हैं। पुलिस ने प...