कन्नौज, मई 3 -- चंदरपुर गांव निवासी मनोज कुमारी पत्नी रवींद्र सिंह ने रामपुर बैजू निवासी नवीन चौहान, तिर्वा निवासी ईशू ठाकुर उर्फ सचिन, राजा गुप्ता व शिवम चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे उसके बेटे लवकुश व निर्भय छिबरामऊ बाजार करने गए थे। जब वह सौरिख तिराहा पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। उन लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...