दबंगों ने व्यवसायी की आंख में मिर्च झोंकी, रॉड से सिर फोड़ा
लखनऊ, जून 8 -- ठाकुरगंज के मल्लपुर मोहल्ले में दबंग भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर व्यवसायी मोहम्मद अरमान की आंख में रविवार को मिर्च झोंक दी। फिर रॉड और डंडे से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आदर्शनगर निवासी मोहम्मद अरमान रविवार सुबह दुकान जा रहे थे। आरोप है कि इस बीच मल्लपुर में विशाल और अभिषेक ने रोका। साथ में उनका दोस्त पीटर भी था। तीनों ने हमला बोल दिया। आंख में मिर्च झोंक दी। कुछ दिखाई देना बांद हो गया। इसके बाद रॉड और डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर सिर फोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। अरमान को खून से लथपथ देख आनन फानन लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत में सुधार होने पर अरमान ने थाने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.