दबंगों ने विधवा को घसीटते हुए की छेड़खानी
बरेली, मार्च 31 -- दबंगों ने घर में घुसकर विधवा से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसे कमरे में घसीटकर छेड़खानी की। बचाने पहुंची उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की। विधवा की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरीदपुर के एक गांव की महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। वह घर में अपनी बेटी के साथ रह रही थी। आरोप है सोमवार की शाम वह अपने घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव के वीरेंद्र और अखिलेश पहुंच गए। उन्होंने विधवा को दबोच लिया। वह उसे घसीटते हुए कमरे में ले जाने लगे। विधवा ने विरोध करते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर उसकी बेटी दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गई। उसने शोर मचाया। दबंगों ने विधवा की बेटी को भी बेहरमी से पीटा। चीख पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दबंग हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। विधवा बेटी को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.