बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव निवासी धीरू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी राकेश पुत्र नत्थू बाल कटाने गया था। रास्ते में संजय पुत्र लवलेश, जानकी पुत्र नवल व गामा ने रोक कर उसके साथ राहजनी की। गाली-गलौज कर मारापीटा। उन्होंने बीच-बचाव किया तो उनकी भी पिटाई की। धमकाते हुए चले गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.