गंगापार, मार्च 18 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के आनापुर गांव में रविवार रात दबंगों द्वारा एक परिवार पर किए गए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित मोहन लाल मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 14 मार्च की रात करीब 8:30 बजे अपने परिवार के साथ कार से प्रयागराज से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे आनापुर गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और बिना किसी चेतावनी के हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों की संख्या अधिक थी और वे पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने न केवल रास्ता रोका, बल्कि कार को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटा। अचानक हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.