हमीरपुर, मार्च 5 -- हमीरपुर। थाना बिवांर के मसगवां गांव पंचायत के मजरा खड़ेही में दबंगों ने आम रास्ते से बहने वाले नाबदान के पानी को मिट्टी डालकर रोक दिया। इससे रास्ते गंदे पानी और कीचड़ से भर गया है। शिकायतों के बावजूद कहीं कोई सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने अपने घरों पर पलायन और ये मकान बिकाऊ है लिख दिया है। साथ ही आरोप लगाया कि गंदे पानी के भराव के कारण गांव में होलिका दहन की परंपरा नहीं निभाई जा सकी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। खड़ेही मजरा निवासी पुष्पेंद्र कुमार जो कि गांव का चौकीदार भी है, उसी ने सबसे पहले डीएम को संबोधित एक प्रार्थना पत्र में गांव की इस समस्या को बताया था। इसके बाद 28 फरवरी को गांव के तमाम लोगों ने पुन: प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाने की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.