दबंगों ने रास्ता रोककर की मारपीट
महोबा, मई 30 -- महोबा, संवाददाता। दबंगों ने युवक के साथ लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बचाव करने आए पिता और भाई के साथ भी मारपीट की गई। दबंगों ने शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित दो भाईयों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी पुलिस को दी तहरीर में पीडित तनवीर पुत्र वसीर मंसूरी निवासी पठवापुरा ने बताया कि 18 मई को वह बैंक से घर लौट रहा था। रास्ता में दबंगों के द्वारा उसके साथ गाली गलौच की गई। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर पिता वसीर और भाई हनीफ बचाने आए तो दबंगों के द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गई। दबंगों ने जान माल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित शीलू और उसके भाई गंगाचरण के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.