दबंगों ने युवती को अगवा करने का किया प्रयास
गाजीपुर, मई 3 -- जमानियां। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों के घर के बाहर खड़ी एक युवती को अगवा करने की कोशिश की। पीड़िता सविता यादव पुत्री गुड्डू यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सविता का आरोप है कि बीते 28 अप्रैल की रात करीब 8.30 बजे जब वह अपने घर के गेट पर खड़ी थी, तभी गांव के ही पिंटू यादव ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती घसीटकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर जब उसकी मां और अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले 25 और 26 अप्रैल की दरमियानी रात को भी आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और उत्पात मचाया था। उस समय भी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई थी और पुलिस कुछ लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.