बरेली, मई 21 -- हाफिजगंज। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव वीसी रम्पुरा निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उसकी सुन्नौर गांव के छोटेलाल से रिश्तेदारी है। आरोप है कि 19 मई को देशनगरगांव में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद छोटेलाल अपने घर चला। कुछ देर बाद मुन्नालाल भी देशनगर से अपने गांव लौट रहा था। वह सुन्नौर में छोटेलाल के घर के सामने पहुंचा तो छोटेलाल उसके बेटे धर्मेंद्र और नाती मुनीश ने उसका पीछा कर उसे गांव के बाहर घेरकर लिया। उन सभी ने उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि उन्होंने उसके हाथ बांधकर अपने घर के चबूतरे पर बैठा लिया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उसे छुड़ाया। घटना की रिपोर्ट छोटेलाल, धर्मेंद्र और मुनीश के ​खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ...