बलरामपुर, मई 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम रुधौली बुजुर्ग बरवारीजोत में दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और हथियार से हमला कर दिया। गाली-गलौज के विवाद बढ़ा और युवक के सिर पर वार कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किशन कुमार पुत्र जयकरन निवासी ग्राम रामकोला, थाना मोतीगंज जनपद गोंडा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मैं 30 अप्रैल को रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रुधौली बुजुर्ग बरवारीजोत में बारात गया था। खाना खाते समय करीब 9.45 बजे गांव के ही कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में पिटाई, चार नामजद जब मैंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच दो आरोपियों ने धारदार हथ...