दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, तीन पर केस
बांदा, जून 24 -- अतर्रा। थाना क्षेत्र के बल्लान में सोमवार दोपहर कार्यक्रम के दौरान रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गांव के ही तीन दबंगों ने युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटा और धारदार हथियार (बल्लम) से वार कर दिए। इससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे नाजुक हालत में जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्लान गांव की निवासिनी फूलमती ने पुलिस को बताया कि उनका देवर कृष्णा सिंह 22 जून को दोपहर करीब दो बजे गांव में ही एक बधाई के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। यह भी पढ़ें- चाकू से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज इसी दौरान गांव के तालाब के किनारे पहले से घात लगाए बैठे तीरथ यादव उर्फ नाती, दादू उर्फ उदय यादव और चन्द्रशेखर ने उसे अकेला देखकर ललकारा और जान से मारने की नीयत से दौड़कर पकड़ लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.