दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर
बलरामपुर, मई 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहिया में बालू, छर्री व सरिया रखने के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के चार लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम मदरहिया निवासी अन्नू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही मोहित, रोहित, सुंदर व भोला की पत्नी ने उसकी जमीन पर अवैध रूप से बालू, छर्री व सरिया रख दिया था। जब अन्नू 1 मई की शाम करीब 6:00 बजे वहां से गुजर रहा था, तो उसका पैर वहां रखे सरिए पर पड़ गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। जब उसने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडों व घूंसों से बुरी तरह पीटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.