फिरोजाबाद, जनवरी 22 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला सैंदलाल में दबंग पिता पुत्र ने एक अधेड़ के साथ गाली गलौज कर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में अधेड़ घायल हो गया। घायल के दामाद ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिलीप कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी नगला सैंदलाल ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि 21 जनवरी की रात उसके ससुर परसादीलाल पुत्र रोहन सिंह घर से खाना खाकर अपने दूसरे मकान पर सोने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते मे खेमकरन उर्फ निकेतन पुत्र अरविन्द कुमार, अरविन्द कुमार पुत्र महावीर सिंह आए और आते ही पीड़ित के ससुर के साथ गाली गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी पिता पुत्र ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.