बांदा, जून 7 -- बांदा। बदौसा थाने के गजपतीपुर कला में गांव के ही दबंगों ने दलित युवक को भैंस के खूंटे में बांधकर जमकर पीटा। पत्नी के पुलिस के बुलाने पर दबंग मौके से भाग गए। घायल युवक का डॉक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने 13 नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गजपतिपुर कलां निवासी बृजरानी पत्नी नत्थू ने बताया 24 मई को सुबह बेटा इंद्रराज खेत से घर आ रहा था। तभी गांव के मिथलेश, सुरेश, शिव प्रसाद, दीपक, रामकिशोर, नाथूराम, अंकित, पप्पू उर्फ रमेशबाबू, कलुवा, वीरेंद्र, बाबूलाल, मिठाईलाल, विकास अन्य पांच लोगों के साथ हाथ में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। इंद्रराज को घर से जबरन ले जा रहे थे तभी उसने शोर मचाया। इसके बाद दबंग इंद्रराज को रस्सी से बांधकर गालियां देते हुए पीटने लगे। शोर सुन बृजरानी ने गुहार लगाई। लेकिन दबंग इंद्रराज क...