हाथरस, अप्रैल 29 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रूहेरी चौराहा पर दबंगों ने युवक को लात-घूंसों से जमकर पीटा। बचाने आए दूसरे युवक का सिर फोड़ दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव रुहेरी चौराहे के पास दबंगों ने एक युवक को अचानक घेर लिया। देखते ही देखते उस पर लात-घूंसों की बौछार कर दी गई। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार हमला करते रहे। मौके पर मौजूद एक अन्य युवक ने मारपीट रोकने का प्रयास किया। दबंगों का गुस्सा उस पर भी टूट पड़ा। आरोपियों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में बीच-बचाव करने वाले युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने मोबाइल से घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.