कानपुर, फरवरी 12 -- अनवरगंज थाना क्षेत्र में मामूली बात पर दबंगों ने युवक को बेल्टों से पीटने के बाद मुंह पर पंच मारकर अधमरा कर दिया। शोर-शराबा सुन राहगीरों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आठ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। अंबेडकर नगर निवासी दीपक अहिरवार की तहरीर के मुताबिक चार फरवरी की दोपहर वह किसी काम से जा रहे थे। तभी धोबी वाली गली में बीच रास्ते खड़े अजीत अहिरवार को किनारे हटने की बात कही। यह सुन उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर अजीत ने अपने भाई मनीष व सुनील, शोभित मिश्रा, पुल्ली मिश्रा, अजय और मनीष पंडा के साथ मिलकर लात-घूसों व बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने हेलमेट व मुंह में पंच मारकर लहूलुहान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्...