मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर बाजार स्थित एफसीआई गोदाम के समीप गुरुवार को पैसा देने से इनकार करने पर दबंगों ने कुंदन पासवान की पिटाई कर दी। परिजनों ने कुंदन को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामले को लेकर कुंदन ने साढ़ा डंबर निवासी लखींद्र राय, विक्की कुमार और विकास कुमार के खिलाफ मोतीपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया कि घर पास कुछ लोग ताश खेल रहे थे। वे वहां रुक गया। इसी  दौरान आरोपित लखींद्र राय, विक्की कुमार आया और पैसा मांगने लगे। इसी बीच विकास कुमार भी पहुंच गया। इनकार करने पर तीनों ने मिलकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- दबंगों ने युवक को पीटा, तीन पर प्राथमिकी थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...