लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ,संवाददाता।पॉलिटेक्निक चौराहे पर तीन पुलिस चौकियां होने के बाद भी रविवार भोर तीन-चार लड़कों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़कर सड़क पर पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंग युवक के गले की चेन भी छीन ले गए। किसी ने युवक के चेहरे पर ईंट मार दी। पीड़ित का आरोप है कि उसका दोस्त पास की पुलिस चौकी में मदद के लिए गया, लेकिन चौकी में बैठे पुलिस कर्मियों ने उसकी मदद नहीं की।इंदिरानगर बी ब्लॉक निवासी हिमांशु चौधरी परिवार संग रहता है। हिमांशु ने बताया कि रविवार भोर करीब साढ़े तीन पॉलिटेक्निक चौराहे के पास चाय पीने गया था। आरोप है कि इस दौरान दो-तीन युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। हिमांशु ने विरोध किया तो दबंग मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची गाजीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। आरोप है कि मार...