दबंगों ने युवक को पटक-पटककर पीटा, वीडियो वायरल
कौशाम्बी, जुलाई 25 -- चरवा थाना क्षेत्र में दबंग युवकों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक को लात-घूंसों से पीटते हुए जमीन पर पटक-पटककर मारते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपितों का दिल नहीं पसीजा और वे लगातार उसके साथ मारते रहे। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर उसे बार-बार जमीन पर गिराकर पीटते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते ऐसे मनबढ़ युवकों पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.