सीतापुर, फरवरी 15 -- महमूदाबाद, संवाददाता। फैसले के बाद भी खड़ंजे का निर्माण कर रहे लोगों को मना करने पर दबंगों ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। महमूदाबाद के मितौरा के सुनील कुमार के मुताबिक गांव में निर्मल, छोटकऊ, रामलखन, नीरज, जैसीराम, कन्ना, संजय आदि सुलह-समझौते के बाद भी जबरिया शुक्रवार को खड़ंजे का निर्माण कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने सुनील को लाठी-डंडों से मारापीटा। जिससे उसका सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.