बरेली, मार्च 5 -- आंवला, संवाददाता। ग्राम मनौना में दबंगों ने एक युवक को जलती लकड़ी से दागा और बचाने आई पत्नी से अभद्रता की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव की सुनीता देवी पत्नी राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर उसके पति राजू अपने पिता रनवीर से बातचीत कर रहे थे। इस बीच गांव के ही दबंग बाप बेटे वहां आ गये और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर एक ने जलती हुई लकड़ी से उसके पति पर हमला कर दिया। उसने राजू के दाहिने कंधे और पीठ को बुरी तरह झुलस गया जब वह अपने पति को बचाने आई तो एक ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए कपड़े फाड़ दिए और उसे घसीटकर बेइज्जत किया। थाना प्रभारी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.