दबंगों ने युवक को घर में घुस कर पीटा
अंबेडकर नगर, मई 27 -- अम्बेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के रुहुल्लाहपुर में दबंगों ने गत दिवस घर में घुस कर दलित युवक की पिटाई की। पीड़ित चंद्रेश कुमार पुत्र राम बुझारत ने थाने में शिकायती पत्र देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि वह ताराखुर्द बाजार से सब्जी खरीद कर घर आ रहा था। रास्ते में दबंगों ने उसे घेर कर मारने का प्रयास किया। वहां से किसी तरह जान बचा कर वह घर भाग आया। दबंग लोग लाठी डंडा लेकर घर पर पहंुच गए और घर में घुस कर मार पीट कर एक मोबाइल व 17 हजार रुपए लूट कर भाग गए। गुहार पर पहंुचे ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। हमलावर दो मोटर साइकिल भी छोड़ कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.