दबंगों ने युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
मैनपुरी, अगस्त 1 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के हविलिया कट से दोस्त के भाई को लेने गए युवक को नामजदों ने घेरकर गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। शोरगुल होने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायल को सैफई अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आधा दर्जन नामजदों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन वे भाग निकले हैं। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी है। इटावा के नगला किशोरी निवासी गौरव ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 30 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे उसका भाई सौरभ पुत्र प्रहलाद अपने दोस्त के भाई ऋषी पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी त्रिलोकपुर के साथ बाइक से सनी पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी त्रिलोकपुर को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से लेने जा रहा था। मोहब्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.