दबंगों ने युवक को किया लहूलुहान, मरणासन्न जानकार छोड़ा
संतकबीरनगर, मई 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के नन्दौर चौराहे पर रविवार की सुबह एक युवक को भूमि विवाद के चलते दबंगों ने गाड़ी से खीचकर जमकर मारा पीटा। सरे राह हुई इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। चौराहे पर दहशत फैल गई। पिटाई से युवक को मरा समझ कर दबंग फरार हो गए। घटना के बाद चौराहे पर आधे घंटे तक जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने मामला शान्त कराया। घायल युवक को इलाज के लिए भेजा। पीड़ित के मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में पांच हमलावरो के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- खेत में बकरी जाने पर बवाल, घर में घुसकर दंपति समेत चार को पीटा नंदौर निवासी सीमा पत्नी गब्बूलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में सीमा ने कहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.