रामपुर, फरवरी 27 -- मामूली विवाद में दबंगों ने एक युवक और उसके साले पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साले की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी की शाम करीब 4 बजे वह गांव के शिव मंदिर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव अजीतपुर निवासी कपिल, उसके पिता पप्पू उर्फ शेर सिंह और गांव सियारी निवासी सन्नी ने उसे रोक लिया। वह सभी अभद्र गालियां देने लगे। जब रवि ने इसका विरोध किया, तो तीनों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव करने आए रवि के साले सुरजीत सिंह और ग्रामीण अकल सिंह के बीच भी हाथापाई हुई, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.