बस्ती, अप्रैल 24 -- दुबौलिया। क्षेत्र के मझियार गांव में स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह तेल खत्म होने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे भिऊरा-कप्तानगंज मार्ग पर बने पंप पर कुछ लोग पेट्रोल लेने पहुंचे, लेकिन स्टॉक समाप्त होने की बात सुनकर वे नाराज हो गए। इसी बात पर पंपकर्मी कमल और मैनेजर दीपक से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद उग्र हो गया और आरोप है कि कुछ लोगों ने पंप कर्मी कमल के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पम्प कर्मी को पीटने पर मुकमदमा दर्ज घायल कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। इस मामले में थानाध्यक्ष जीवन त्रिप...